ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

सीएन कॉलेज में स्वाधीन भारत में राजभाषा हिन्दी पर संगोष्ठी

मुज.साहेबगंज। सी.एन. कॉलेज के हिंदी विभाग में शनिवार को हिंदी दिवस के मौके पर 'स्वाधीन भारत में राजभाषा हिंदी : प्रावधान, प्रगति एवं भविष्य' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो सी.एन. राय ने की।

सीएन कॉलेज में स्वाधीन भारत में राजभाषा हिन्दी पर संगोष्ठी

मुख्य अतिथि डॉ सुशांत कुमार ने हिंदी राजभाषा की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी के क्षेत्रों में रोजगार व नौकरियों की अनेक संभावनाएं हैं। डॉ संतोष सारंग ने कहा कि हिंदी जब से बाजार व आभासी दुनिया की भाषा बनी है, उसका सहज विस्तार होता जा रहा है। विश्वविद्यालय के उप रजिस्ट्रार-II डॉ विनोद बैठा ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत है और यह एकता का प्रतीक है। 

विषय प्रवेश हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार ने कराया। संगोष्ठी को डॉ राजू रंजन सहित मनोविज्ञान विभाग के नवनियुक्त  प्राध्यापकों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभी विभाग के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं. मंच संचालन डॉ. रूपेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ गोवर्धन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ